हर्ष पूर्ण समाचार।
आप सभी को बताते हुए हर्ष है कि दिसंबर में श्रीलंका में जहां माता सीता को अशोक वाटिका में रखा गया था, एक भव्य कार्यक्रम किया जाएगा। इस कार्यक्रम को भारत सरकार एवं श्रीलंका सरकार के सौजन्य से किया जाएगा। जिस में श्रीलंका के प्रधानमंत्री तथा भारत सरकार के मंत्रीगण , पदाधिकारी , देश के कई प्रसिद्ध सेलिब्रिटीज के साथ लगभग 200 विशिष्ट जन कार्यक्रम में भाग लेने श्रीलंका जाएंगे। इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य माता सीता के महान त्याग, संयम, शीलव्रत, पतिव्रता आदि गुणों को हर सनातनियों तक पहुंचाया जाएगा। देश का गौरव बढ़ाने बाले इस कार्यक्रम की संपूर्ण प्लानिंग एवं श्रीलंका में अध्यक्षता के लिए मुझे देश के प्रसिद्ध समाजसेवी एवं व्यक्तित्वों द्वारा चुना गया है। मैं सभी का हृदय से आभार प्रकट करता हूं।
डॉ.मणीन्द्र जैन , राष्ट्रीय अध्यक्ष SDJMS